होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

new speaker of the assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष होंगे केशकाल के विधायक संतराम नेताम, आज होगा नामांकन

new speaker of the assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष होंगे केशकाल के विधायक संतराम नेताम, आज होगा नामांकन

new speaker of the assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए उपाध्यक्ष के रूप में केशकाल के विधायक संतराम नेताम का नाम चुना गया है। विधायक संतराम नेताम  बस्तर के केशकाल से लगातार दूसरी बार विधयक है।  

READ MORE : बिन की आवाज सुन एक व्यक्ति ने किया सांप की तरह हरकत, विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मंगलवार शाम हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन देर शाम मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें नई प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पहली बार शामिल हो रही थीं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को फोन कर बैठक में शामिल होने का न्यौता दिया। उसके बाद डॉ. महंत भी पहली बार विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बात विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुई। इससे पहले इस पद पर भानुप्रतापपुर विधायक मनोज कुमार मंडावी थे। 16 अक्टूबर को उनके निधन से यह सीट खाली हो गई।जानकारी के अनुसार वहां कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम को उपाध्यक्ष बनाने की बात थी लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी की वजह से उनके नाम पर बात आगे नहीं बढ़ी। बाद में केशकाल विधायक संतराम नेताम का नाम आया। बताया जा रहा है, प्रभारी की ओर से उठे सवाल के बाद संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुमोदन के लिए भी नेताम का नाम भेजा है। बुधवार को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। अगर एक से अधिक नामांकन आए तो पांच जनवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

latest news Videos यहां देखें:

 

   

 


संबंधित समाचार