होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अब आया टोमेटो फ्लू : भारत में सामने आई एक नई बीमारी, देश में 100 से ज्यादा केस, डॉक्टरों ने पूरे देश में जारी की चेतावनी

अब आया टोमेटो फ्लू : भारत में सामने आई एक नई बीमारी, देश में 100 से ज्यादा केस, डॉक्टरों ने पूरे देश में जारी की चेतावनी

INH EXCLUSIVE : भारत में अब एक और नई बीमारी सामने आई जिसकी वजह से पूरे देश में सनसनी मच गई है, दरअसल दो महीने पहले 6 मई को केरल में इसके कुछ मरीज मिले थे। जो बढ़ कर देखते ही देखते 82 हो गए, इसके बाद  ओडिशा के भुवनेश्वर में भी 26 बच्चों के सैम्पल में बच्चे टोमेटो फ्लू से ही संक्रमित पाए गए। 20 अगस्‍त 2022 तक केरल, तमिलनाडु और ओडिशा समेत देश भर में 100 से ज्यादा बच्चों में इस वायरस के फैलने की खबर है। लैंसेट रेस्पिरेटरी जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, टोमैटो फ्लू को टोमैटो फीवर भी कह सकते है। इस बीमारी के लक्षण 1 से 5 साल के बच्चों में देखे गए हैं। यह हाथ, पैर और मुंह में होने वाली बीमारी है। इसे टोमेटो फ्लू इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि इसमें मरीज के शरीर पर लाल, फफोले दिखाई देते हैं और धीरे-धीरे टमाटर के आकार तक बढ़ जाते हैं।

बीमारी के लक्षण और नतीजे डरावने

डॉक्टरों ने पूरे देश में इस बीमारी को लेकर चेतावनी जारी की है। इस बिमारी से ग्रसित बच्चों के शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिसके कारण यह बिमारी और गंभीर हो जाती है। इन सब के अलावा तेज बुखार, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द, डिहाइड्रेशन और मुंह में छाले भी इसके लक्षण हैं। इसकी वजह से बच्‍चों के शरीर में टमाटर जैसे चकत्ते निकल आते हैं। त्वचा में जलन शुरू हो जाती है। मुंह सूखने लगता है और प्यास नहीं लगती है। हाथों, घुटनों, और कूल्हे का रंग फीका पड़ना भी इस बिमारी की ओर इशारा करता है।


संबंधित समाचार