होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BJP संगठन में प्रभारियों की नई नियुक्ति, बस्तर और रायपुर संभाग में प्रमुख बदलाव...

BJP संगठन में प्रभारियों की नई नियुक्ति, बस्तर और रायपुर संभाग में प्रमुख बदलाव...

रायपुर: भाजपा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विभिन्न संभागों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस महत्वपूर्ण बदलाव के तहत मुख्यालय से लेकर बस्तर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग तक कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यालय प्रभारी महामंत्री नवीन मार्कंडेय होंगे।

इन प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी:

बस्तर संभाग के प्रभारी महामंत्री यशवंत जैन होंगे, जबकि सहप्रभारी के रूप में हरपाल सिंह धोनी भामरा को नियुक्त किया गया है। रायपुर संभाग का प्रभार महामंत्री अखिलेश सोनी को सौंपा गया है। उनके साथ सहप्रभारी के रूप में डॉ. राजीव सिंह कार्य करेंगे। बिलासपुर संभाग के प्रभारी के रूप में रामू रोहरा को जिम्मेदारी दी गई है और सहप्रभारी के रूप में अभिषेक शुक्ला नियुक्त किए गए हैं। 

भाजपा नेताओं ने हाल ही में मुलाकात की:

इसके अलावा, दुर्ग संभाग में जगन्नाथ पाणिग्रही और सरगुजा संभाग में अवधेश चंदेल को प्रभारी बनाया गया है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य भाजपा संगठन को Grassroot लेवल तक मजबूत करना और विभिन्न संभागों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाना बताया गया है। साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से भी भाजपा नेताओं ने हाल ही में मुलाकात की, जिसमें संगठन और साहित्यिक गतिविधियों पर चर्चा हुई।




संबंधित समाचार