होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

राष्ट्रीय युवा दिवस: सीएम साय ने 8 युवाओं और युवा स्टार सेवा समिति को 'युवा रत्न सम्मान' से किया सम्मानित

राष्ट्रीय युवा दिवस: सीएम साय ने 8 युवाओं और युवा स्टार सेवा समिति को 'युवा रत्न सम्मान' से किया सम्मानित

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आठ युवाओं और धमतरी जिले की युवा स्टार सेवा समिति, खुरतुली को सम्मानित किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित युवा रत्न सम्मान समारोह में युवाओं को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया गया।

युवाओं से ही राष्ट्र का भविष्य : मुख्यमंत्री

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कम उम्र में ही पूरी दुनिया में भारत की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति राज्य के विकास में अहम भूमिका निभा रही है।

युवाओं को आत्मबल और संकल्प का संदेश

मुख्यमंत्री साय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सरकार युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इन प्रतिभाशाली युवाओं को मिला सम्मान

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने—बेमेतरा के युवा वैज्ञानिक पीयूष जायसवाल को एस्ट्रोफिजिक्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए

कांकेर की शिल्पा साहू को सामाजिक सेवा के लिए

सरगुजा के अमित यादव को साहित्य के क्षेत्र में

महासमुंद की मृणाल विदानी को नवाचार के लिए

दुर्ग की परिधि शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया।

खेल, कला और संस्कृति के युवा भी सम्मानित

इसके अलावा— बिलासपुर की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को खेल के क्षेत्र में

कवर्धा के सचिन कुनहरे को कला एवं संस्कृति में

आरू साहू को लोककला में उत्कृष्ट योगदान के लिए

युवा रत्न सम्मान से नवाजा गया।

सामाजिक कार्यों के लिए संस्था को सम्मान

मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले के खुरतुली की युवा स्टार सेवा समिति को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, साक्षरता, मतदाता जागरूकता और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया।

 


संबंधित समाचार