होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पतंग महोत्सव 15 जनवरी को: आसमान में दिखेगा रंगीन नज़ारा, विजेता होंगे पुरस्कृत

पतंग महोत्सव 15 जनवरी को: आसमान में दिखेगा रंगीन नज़ारा, विजेता होंगे पुरस्कृत

अंबिकापुर : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक बार फिर पतंगों से आसमान रंगीन होने जा रहा है। शहर के गांधी स्टेडियम में 15 जनवरी को पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी सरगुजा सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

18 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा

अंबिकापुर में पतंग महोत्सव का आयोजन पिछले 18 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस बार भी आयोजन स्थल पर पतंग काटो प्रतियोगिता और फैंसी पतंग प्रतियोगिता आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

सैकड़ों प्रतिभागियों के जुटने की संभावना

आयोजकों के मुताबिक इस वर्ष भी बड़ी संख्या में पतंगबाज प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी प्रतिभागियों के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे आयोजन और भी भव्य होगा।

सुरक्षा के मद्देनज़र चायनीज मांझे पर रोक

पतंग महोत्सव के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। समिति द्वारा चायनीज मांझे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। सभी प्रतिभागियों के धागों की पहले जांच की जाएगी और केवल सुरक्षित पाए जाने पर ही उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

 


संबंधित समाचार