होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नेशनल हाईवे 39 पर कल रात से लगा जाम, भूखे प्यासे जंगल में फंसे हुए है लोग

नेशनल हाईवे 39 पर कल रात से लगा जाम, भूखे प्यासे जंगल में फंसे हुए है लोग

पन्ना। पन्ना जिले की सीमा क्षेत्र में वन विभाग की अड़ंगेबाजी के कारण व नेशनल हाईवे 39 का चौड़ीकरण न होने के कारण आए दिन जाम लगता है। बीती देर रात से फिर से जाम लगा होने के कारण सैकड़ों वाहन कई किलोमीटर तक फंस गए है। आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और टूरिस्ट भी फंस गए हैं। क्योंकि एक ट्राला पुलिया के पास फंस गया अब तक जाम खुलवाने के प्रयास सफल नहीं हो पाए है।

आपको बता दें की नेशनल हाईवे 39 के चौड़ीकरण को लेकर कई बार आवाज उठती रही है। कल ही लोगों ने चक्का जाम किया था। पर प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण सड़क का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। रोड का चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।

पन्ना टाइगर रिजर्व की सीमा क्षेत्र में मंडला घाटी के पास देर रात से जाम है। अब तक जाम नहीं खुला है। लोग भूखे प्यासे जंगल में फंसे हुए है। पन्ना और खजुराहो के बीच पड़ने वाली इस स्थान में टूरिस्ट भी फंस गए है।


संबंधित समाचार