भोपाल : मध्य प्रदेश में जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए राज्य सरकार ने जन विश्वास अभियान की शुरुआत की है। जिसके चलते जनप्रतिनिधि हर शुक्रवार को जनता के बीच जाते है और उनकी शिकायतों का निपटारा करते है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शुक्रवार को रीवा पहुंचे और जनता के बीच जाकर सीधा संवाद किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
साइकिल समेत विभिन्न आवश्यक सामग्री बाटी गई
इस कार्यक्रम के माध्यम से नरेंद्र सिंह तोमर ने जरूरतमंद लोगों को आवासीय पट्टों का वितरण किया । साथ ही दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर, साइकिल समेत विभिन्न आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
विकास कार्यों से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई
इतना ही नहीं.कार्यक्रम स्थल पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, और विकास कार्यों से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई। कृषि, खेती-किसानी और फल-फूल से संबंधित जानकारी देने के लिए, विशेष स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को विभिन्न योजनाओं और उनके लाभ की जानकारी दी गई।
नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं
कार्यक्रम में जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएं और जरूरतें अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों के निराकरण को लेकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
रीवा तेजी से आगे बढ़ रहा
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ रीवा भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और शहर को बड़े शहरों की श्रेणी में लाने की दिशा में प्रयास जारी हैं।