भोपाल : अगर आप भी नॉनवेज खाते है तो ये खबर आपके लिए है। मध्य प्रदेश की राजधनी भोपाल में 15 अगस्त को मांस-मछली की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेगी। जिसको लेकर नगर निगम ने आदेश भी जारी कर दिया है। साथ ही नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दिन भी दुकानें रहेगी बंद
निगम के जारी आदेश के अनुसार, 15 अगस्त के साथ साथ राजधानी में जन्माष्टमी (4 सितंबर), गणेश चतुर्थी (14 सितंबर), डोल ग्यारस (22 सितंबर), अनंत चतुर्दशी (25 सितंबर), गांधी जयंती (2 अक्टूबर) और महर्षि वाल्मीकि जयंती (26 अक्टूबर) को मांस की दुकानें बंद रहेंगी।
दुकानदारों से आदेश का पालन करने की अपील
नगर निगम ने सभी संबंधित दुकानदारों से आदेश का पालन करने की अपील की है। साथ ही आदेश का उल्लंघन करने वालों को लाइसेंस से जुड़ी कार्रवाई के अलावा कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है.