बैतूल : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ही दल बदल का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस और बीजेपी के नेता अपनी पार्टी का दामन छोड़ अन्य दलों में शामिल होना शुरू हो गए है। इसी कड़ी में फेरबदल की बड़ी खबर बैतूल से सामने आई है। जहां आज मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में वापसी कर ली है। जिसकी सदस्यता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिलाई।
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
नीतू परमार के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी में जहां खुशी की लहर है। तो वही नीतू के इस फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि नीतू ने अपने पति प्रहलाद सिंह परमार के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान मौके पर मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला मंत्री वर्षा गढ़ेकर और नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नीतू परमार का भाजपा परिवार में स्वागत हैं
इधर, नीतू प्रहलाद परमार के बीजेपी में शामिल होने को लेकर हेमंत खंडेलवाल ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों पति पत्नी का स्वागत किया। तो वही बीजेपी का कुनबा बढ़ने पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। में नीतू परमार का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूँ उनके आगमन से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
BJP की नीतियों से प्रभावित होकर पुनः पार्टी में हुई शामिल
तो वही बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर नीतू परमार ने कहा कि उनका परिवार वर्षों से भाजपा से जुड़ा रहा है। कुछ परिस्थितियों के कारण उन्हें अलग रास्ता अपनाना पड़ा था, लेकिन अब वह भाजपा की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पुनः पार्टी में शामिल हुई हैं।