मुलताई : मध्य प्रदेश के मुलताई में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते प्रधान आरक्षक मोनिका साहू की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनकी बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है। हादसा मुलताई-छिंदवाड़ा हाईवे पर खैरवानी के पास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे के आस पास हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ एक्सीडेंट
बताया जा रहा है कि बैतूल में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोनिका साहू जो कोर्ट मुंशी के पद पर तैनात थीं। आज अपनी दो बेटियों के साथ कार से मुलताई छिंदवाड़ा स्टेट हाईवे पर सफर कर रही थीं। इस दौरान खेरवानी गांव के पास एक लोडिंग वाहन को साइड देने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। जिसकी वजह से मोनिका साहू की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी दो बेटियां दिव्या और काव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं।
वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
घटना से मौके पर जहां अफरा तफरी मच गई। तो वही राहगीरों ने तुरंत सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने प्रधान आरक्षक मोनिका साहू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।