होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान ! 2027 में दो बार होगी MPPSC परीक्षाएं, खुलेंगे 12 नए मेडिकल कॉलेज

BHOPAL NEWS : CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान ! 2027 में दो बार होगी MPPSC परीक्षाएं, खुलेंगे 12 नए मेडिकल कॉलेज

भोपाल : भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित CM Youth Conclave-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को लेकर कई अहम घोषणाएं करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए छात्रों को मुफ्त में कोचिंग क्लॉस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

वर्ष 2027 ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा 

इतना ही नहीं सीएम ने यह भी ऐलान किया कि साल 2027 में MPPSC की परीक्षाएं दो बार होगी।  इसके अलावा युवाओं के लिए एक अलग विशेष PSC परीक्षा भी आयोजित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 नई यूनिवर्सिटी और 12 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में काम किया जाएगा।

25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी

शोध के क्षेत्र में भी प्रोत्साहन देने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय कॉलेजों में अनुसंधान करने वाले विद्यार्थियों को हर महीने 25 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

जुबिन नौटियाल ने माहौल खास बनाया

कार्यक्रम में जहां सीएम मोहन ने युवाओं को लेकर कई बड़े ऐलान किये, तो वही इस दौरान बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने संगीत प्रस्तुति देकर माहौल को खास बना दिया। कबीर कैफे बैंड की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का हिस्सा रही। वहीं रोबोट ‘बडी’ ने मंच पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मौके पर मंत्री इंदर सिंह परमार और कृष्णा गौर मौजूद रहे।


 


संबंधित समाचार