होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JOB 2026: सरकारी नौकरी ! MP गवर्नमेंट ने हेल्थ डिपार्टमेंट में 1200 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू

JOB 2026: सरकारी नौकरी ! MP गवर्नमेंट ने हेल्थ डिपार्टमेंट में 1200 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू

MP Hospital Assistant Vacancy 2026 : मध्य प्रदेश सरकार ने अस्पताल सहायकों के 1200 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन आज यानि की 7 मई से शुरू हो गए और  21 मई 2026 तक जारी रहेंगे। यह भर्ती स्वास्थ्य विभाग से जुड़े पदों पर की जाएगी। जिसके लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट कर अप्लाई कर सकते है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है. तो वही आवेदन में सुधार के लिए  26 मई 2026 तक का समय दिया गया है। 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने अस्पताल सहायकों के 1200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। जिसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 324, ईडब्ल्यूएस 120, अनुसूचित जाति 192, अनुसूचित जनजाति 240 और अन्य पिछड़ा वर्ग 324 पद आरक्षित हैं। जबकि दिव्यांगों के लिए 72 पद आरक्षित रखे गए है।

पदों का आरक्षण और वर्गीकरण

ईएसबी की ओर से जारी नियमावली में 1200 पदों में आरक्षण के तहत अनारक्षित वर्ग के 324, ईडब्ल्यूएस के 120, अनुसूचित जाति के 192, अनुसूचित जनजाति के 240, अन्य पिछड़ा वर्ग के 165 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांगजनों के लिए भी 72 पद आरक्षित किए गए हैं।

चयन प्रक्रिया 

चयनित उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। 

आयु सिमा

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 से 40 साल वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,500 रुपये से लेकर 49,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. साथ ही अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएगी.

रजिस्ट्रेशन फीस

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए यह 250 रुपए रहेगा। 

कब होगी परीक्षा

इस भर्ती की परीक्षा 24 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.


संबंधित समाचार