होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Morning News : टली बस हड़ताल, मार्च में बढ़ेगी गर्मी

MP Morning News : टली बस हड़ताल, मार्च में बढ़ेगी गर्मी

MP Morning News : भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हुई बैठक के बाद बस ऑपरेटरों ने 2 मार्च को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से परिवहन विभाग से जुड़े दोनों विवादित राजपत्रों को फिलहाल होल्ड पर रखने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

हड़ताल समाप्त, यात्रियों को राहत

हड़ताल समाप्त होने से होली से पहले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। बसों का संचालन पूर्ववत और सामान्य रूप से जारी रहेगा। परिवहन व्यवस्था में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सीएम मोहन का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। सुबह 11:00 बजे वे भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12:50 बजे ग्वालियर से श्योपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे घड़ियाल और कछुओं को प्राकृतिक आवास में छोड़ने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:40 बजे अशोकनगर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 4:25 बजे वे भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। दौरे को प्रशासनिक और पर्यावरणीय गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मार्च में बढ़ेगी गर्मी

मार्च के महीने में मध्यप्रदेश में गर्मी तेवर दिखा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। हालांकि महीने के पहले सप्ताह में कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। 4 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर दो दिन बाद दिखाई दे सकता है। इसके चलते प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मगर दूसरे सप्ताह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे प्रदेश में गर्मी का प्रभाव बढ़ जाएगा।


संबंधित समाचार