होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Election 2023 : डेंजर जोन में MP कांग्रेस के 30 विधायक, काटे जा सकते है टिकट

MP Election 2023 : डेंजर जोन में MP कांग्रेस के 30 विधायक, काटे जा सकते है टिकट

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने जी जान से मेहनत करना शुरू का दिया है। दोनों ही दल चुनाव की तैयारियां अपने अपने स्तर पर कर रहे है। चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ टिकट बंटवारे को लेकर दलों द्वारा अपने विधायकों का सर्वे भी करावा रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस द्वारा कराए गए सर्वे में पार्टी के 96 में से 30 कांग्रेस विधायकों की स्थिति ठीक नहीं है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एआईसीसी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के विधायकों की स्थिति जानने के लिए एक सर्वे कराया था। सूत्रों का कहना है कि सर्वे में कांग्रेस के 96 विधायकों में से 30 विधायकों की रिर्पोट खराब आई है। पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस को 30 विधायकों की रिर्पोट सौंपी है।

सर्वे रिर्पोट सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने अपने विधायकों को स्थिति ठीक करने को कहा है। वह आलाकमान ने डेंजर जोन के 30 विधायकों को चेतावनी दी है कि वह जल्द से जल्द अपनी स्थिति ठकी कर ले, नहीे तो टिकट काटा जा सकता हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी और संघ द्वारा कराए गए एक सर्वे में करीब 160 विधायकों की स्थिति ठीक नहीं होने की रिर्पोट आई थी। इसके बाद अब कांग्रेस के 30 विधायकों की स्थिति ठीक नहीं है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों का वक्त बचा हुआ है। निर्वाचन आयोग ने चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है।

यह भी बता दें की कर्नाटक में कांग्रेस को मिली प्रचंड़ जीत के बाद से एमपी कांग्रेस काफी उत्साहित है। बीजेपी के कई नेता कांग्रेस की ओर रूख कर रहे हैं। बीते दिनों बीजेपी के कई दिग्गज नेता कांग्रेस का दामन थाम चुके है। 


संबंधित समाचार