
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से चयनित 10 सहायक संचालकों को राज्य शासन ने तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्त किया है। इन अधिकारियों को आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, इंद्रावती भवन, नया रायपुर अटल नगर में प्रशिक्षण हेतु संलग्न किया गया है।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत राज्य शासन ने इन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश अवर सचिव सरोजिनी टोप्पो द्वारा जारी किया गया है।
नवीन पदस्थापना प्राप्त सहायक संचालकों की सूची निम्नानुसार है:
किरण राजपूत – सरगुजा
दिव्यांश सिंह चौहान – जशपुर
उत्तम कुमार – कोंडागांव
श्वेता कश्यप – रायपुर
यशवंत कुमार वर्मा – राजनांदगांव
त्रिलोक – कांकेर
विशाल – कोरबा
विजेंद्र एक्का – सूरजपुर
मुन्ना – दंतेवाड़ा
सचिन कुमार निकुंज – बलरामपुर
इन सभी अधिकारियों को संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में पदस्थ किया गया है। शासन का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।