होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : INDIA गठबंधन की महारैली में MP कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खास दुपट्टे के साथ 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

MP NEWS : INDIA गठबंधन की महारैली में MP कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खास दुपट्टे के साथ 25 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

भोपाल। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में आयोजित इस रैली में मध्यप्रदेश से करीब 25 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। 

 विशेष रंग के दुपट्टे तैयार कराए जा रहे 

रैली में मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता अलग पहचान के साथ शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष रंग के दुपट्टे तैयार कराए जा रहे हैं। इससे दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस की अलग मौजूदगी दिखाई देगी। इतना ही नही पार्टी ने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के बंगले पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। यहां से दिल्ली रवाना होने की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

भोपाल, उज्जैन, इंदौर संभाग से कार्यकर्ता होंगे शामिल 

कार्यकर्ताओं की सबसे ज्यादा भागीदारी चंबल और ग्वालियर संभाग से रहने की संभावना है। इन संभागों के प्रत्येक जिले से लगभग एक हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं भोपाल, उज्जैन और इंदौर संभाग के प्रत्येक जिले से 500 कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी है। अन्य जिलों के लिए 200 से 500 कार्यकर्ताओं का लक्ष्य रखा गया है।

सड़क - रेल मार्ग से पहुंचेंगे सभी 

दिल्ली पहुंचने के लिए कार्यकर्ता सड़क और रेल दोनों मार्गों का इस्तेमाल करेंगे। हालांकि पार्टी की तैयारियों के मुताबिक, कारों से जाने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है।


संबंधित समाचार