भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी प्रत्याशी हरदीप सिंह सूरी शनिवार को राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहेंगे।
BJP कार्यालय से विधानसभा तक निकलेगी रैली
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बीजेपी कार्यालय से विधानसभा तक रैली निकाली जाएगी। जिसमे पार्टी के सभी नेता शामिल होकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
12 नवंबर को होगा चुनाव
बता दें कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 5 नवंबर तय की गई है। तो वही चुनाव 12 नवंबर को होगे।
कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा
बता दें कि चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस सीट पर निर्वाचित होने वाले सदस्य का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा।