देवास : मध्य प्रदेश के देवास में शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे का शिकार होने के चलते मां बेटी की मौत हो गई। दोनों बाइक से अपने एक रिश्तेदार के साथ निजी अस्पताल जा रहे थे। तभी दूध के टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। घटना भोपाल बायपास पर दोपहर करीब 1 बजे हुआ।
शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ हादसा
शादीखेड़ा निवासी 19 वर्षीय पायल कुशवाह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। शुक्रवार को उसकी मां शांताबाई कुशवाह और मौसा पप्पू कुशवाह उसे बाइक से चेकअप के लिए देवास के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। भोपाल बायपास पर पहुंचे ही थे कि दूध के टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
परिवार में पसरा मातम
पुलिस ने मृतकों की पहचान 19 वर्षीया पायल और 41 वर्षीय शांताबाई के रूप में की है। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।