होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SIDHI NEWS : बड़ी खबर ! सीधी सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, बस और कार में हुई थी टक्कर, बच्ची गंभीर

SIDHI NEWS : बड़ी खबर ! सीधी सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, बस और कार में हुई थी टक्कर, बच्ची गंभीर

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा चुरहट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के पास हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ हादसा

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। जब यात्री बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान कार सवार एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बेहतर उपचार के लिए रीवा रेफर किया जा रहा है। 

मृतक कार सवार सीधी से जा रहे थे सतना

जानकारी के मुताबिक, बस रामपुर नैकिन की ओर से सीधी आ रही थी, जबकि कार सवार लोग सीधी से सतना की तरफ जा रहे थे। इस दौरान दोनों गाड़ियों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत चुरहट अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई।

पुलिस ने की मृतकों की पहचान 

चुरहट पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मैहर जिले के देवरा निवासी अनिल तिवारी (35), मनोरमा तिवारी (30) के रूप में की गई है। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घायल बच्ची का नाम रानी तिवारी (5) है।

गाड़ी के परखच्चे उड़े

बताया जा रहा है कि हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि सभी के शव रास्ते पर पड़े हुए थे। जिसे देख आस पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जगहे की कार्रवाई शुरू की। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए जबकि बस भी डैमेज हो गई।



संबंधित समाचार