होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : दुखद ! पिता के साथ खेत में गए 5 वर्षीया बालक की तलैया में डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

CHHATARPUR NEWS : दुखद ! पिता के साथ खेत में गए 5 वर्षीया बालक की तलैया में डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक 5 वर्षीया बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। बालक अपने पिता के साथ खेत में गया था। जहां तलैया में डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। घटना गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के पिडपा गांव की है। 

परिवार में पसरा मातम 

जानकारी के अनुसार, मृतक शिवा यादव (5) पिता मलखान यादव निवासी पिडपा गुरुवार को अपने परिजनों के साथ खेत पर था। पिता मलखान ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे काम निपटाने के बाद सभी लोग बैठ गए। इसी दौरान शिवा दिखाई नहीं दिया। करीब आधे घंटे तक जब बालक का पता नहीं चला तो परिजनों ने खेत में उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान बच्चे के कपडे तलैया के पास मिले। जिसके बाद जब परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उन्हें शिवा मिल गया। 

घटना गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के पिडपा गांव की 

इसके बाद आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग थ्रेसर से अनाज निकालने का काम कर रहे थे। इस दौरान बच्चा खेलते खलते तलैया के पास चला गया और हादसे का शिकार हो गया। इधर, बच्चे की मौत के चलते परिवार में मातम पसरा हुआ है। 



 


संबंधित समाचार