होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: आज रायपुर में रहेंगे CM साय, नकटी न्याय पदयात्रा और विस मानसून सत्र के तीसरे दिन पर नजर

Morning Breaking: आज रायपुर में रहेंगे CM साय, नकटी न्याय पदयात्रा और विस मानसून सत्र के तीसरे दिन पर नजर

Morning Breaking: राजधानी रायपुर में आज राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहेंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिनभर विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, नकटी गांव में अतिक्रमण के मुद्दे पर कांग्रेस न्याय पदयात्रा निकालेगी। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन भी आज कई महत्वपूर्ण विषयों के साथ शुरू होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पूरे दिन रायपुर में रहेंगे। सुबह 11बजे वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। दिनभर निर्धारित कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री रात 9 बजे  करीब  विधानसभा से मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

नकटी गांव अतिक्रमण मामले में कांग्रेस की न्याय पदयात्रा

नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी संयुक्त रूप से न्याय पदयात्रा निकालेंगी। यह पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित की जा रही है। यात्रा सुबह 9 बजे ग्राम नकटी से शुरू होकर लोकसभा तक पहुंचेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

न्याय पदयात्रा को देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात एडवाइजरी जारी की है। राम मंदिर चौक से तेलीबांधा थाना सर्विस रोड तक यातायात प्रभावित रहेगा। सुबह 11बजे से शाम 4 बजे तक इस मार्ग पर अधिक ट्रैफिक रहने की संभावना है। आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन आज सुबह 11बजे शुरू होगा। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें मंत्री सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन के पटल पर विभिन्न पत्र रखेंगे। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। सदन में प्रतिवेदन और याचिकाओं की प्रस्तुति के साथ-साथ विभिन्न विधायी विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। 


संबंधित समाचार