होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Morning News: CM विष्णु देव साय का जशपुर दौरा आज, रंजीत रंजन की प्रेसवार्ता, नगरीय निकायों की समीक्षा और हीटवेव अलर्ट

CG Morning News: CM विष्णु देव साय का जशपुर दौरा आज, रंजीत रंजन की प्रेसवार्ता, नगरीय निकायों की समीक्षा और हीटवेव अलर्ट

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज कई अहम राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री का दौरा, कांग्रेस की प्रेसवार्ता, नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक और बढ़ती गर्मी को लेकर प्रशासन की तैयारियां इन सभी पर आज नजर रहेगी।

CM विष्णु देव साय का जशपुर दौरा आज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर स्टेट प्लेन से रवाना होंगे।दोपहर 1 बजे आगडीह एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के बाद वे करमगढ़ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे ग्राम ढोढ़ीबाह के कार्यक्रम में शामिल होंगे, शाम 6 बजे ग्राम बंदरचुआ में शोक सभा में शामिल होंगे। रात में जशपुर स्थित अपने निवास बगिया में विश्राम करेंगे।

रंजीत रंजन की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में सियासी हलचल के बीच राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन आज रायपुर में प्रेसवार्ता करेंगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस राजीव भवन रायपुर में दोपहर 12 बजे होगा। इस दौरान कांग्रेस की महिला विधायक और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार पर सवाल उठाए जाने की संभावना है।

नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक का दूसरा दिन

उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव आज समीक्षा बैठक के दूसरे दिन विभिन्न निकायों के कार्यों का जायजा लेंगे। बैठक में मुख्य फोकस रहेगा, विकास कार्यों की प्रगति योजनाओं का क्रियान्वयनमानसून से पहले की तैयारियां तेज हो गई है।राजधानी रायपुर में यह मैराथन बैठक आयोजित की जा रही है।

गर्मी और लू को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर

राजधानी रायपुर में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निर्देश दिए है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में प्याऊ की व्यवस्था की जाए। शहर में कूलिंग शेल्टर का निर्माण, अस्पतालों में ORS, दवाइयों और IV फ्लूड का पर्याप्त स्टॉक स्वास्थ्य विभाग को हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है।


संबंधित समाचार