होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग करेंगे प्रदर्शन, CM का चंद्रखुरी दौरा, आज पेश होगा नगर निगम बजट...

Morning Breaking: ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग करेंगे प्रदर्शन, CM का चंद्रखुरी दौरा, आज पेश होगा नगर निगम बजट...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कई अहम गतिविधियां होने जा रही हैं। एक ओर जहां ट्रांसजेंडर समुदाय अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरेगा, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का व्यस्त दौरा कार्यक्रम और नगर निगम बजट भी आज पेश किया जाएगा।

ट्रांसजेंडर विधेयक 2026 के खिलाफ प्रदर्शन

ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में आज रायपुर में ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा एक दिवसीय प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य समुदाय की पहचान और अधिकारों की रक्षा करना है। दोपहर 12 बजे प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसके बाद शाम 4 बजे सप्रे शाला मैदान से एक शांतिपूर्ण रैली निकाली जाएगी। यह रैली नगर निगम मुख्यालय से होते हुए पुनः प्रेस क्लब में समाप्त होगी। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज चंद्रखुरी दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री निवास से चंद्रखुरी के लिए प्रस्थान कर सुबह 9:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड में शामिल हुए। सुबह 11:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंबिकापुर-दिल्ली फ्लाइट का उद्घाटन करेंगे।  दोपहर 12:05 बजे कौशल्या माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, इसके बाद  दोपहर 12:20 बजे कायस्थ मंगल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद  दोपहर 1:10 बजे महानदी भवन मंत्रालय के लिए रवाना होंगे और आखिर में  शाम 6 बजे वह वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। 

रायपुर नगर निगम का बजट आज

रायपुर नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आज पेश किया जाएगा। सुबह 11 बजे नगर निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में महापौर मीनल चौबे बजट प्रस्तुत करेंगी। इस बार करीब 1600 करोड़ रुपये का बजट पेश होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें शहर के विकास, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।


संबंधित समाचार