होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : किसानों को CM मोहन ने दी राहत, बारिश में खराब हुई फसलों की भरपाई का किया ऐलान, सर्वे के दिए निर्देश

MP NEWS : किसानों को CM मोहन ने दी राहत, बारिश में खराब हुई फसलों की भरपाई का किया ऐलान, सर्वे के दिए निर्देश

भोपाल : मध्य प्रदेश के मौसम में हुए बदलाव के चलते बीते दिन प्रदेश के अधिकतर जगहों में बारिश हुई और किसानों की फसले बर्बाद हो गई। मेहनत और बर्बाद फसल बर्बाद होने के चलते किसान जहां चिंतित है। तो वही दूसरी तरफ सीएम मोहन ने किसानों को राहत देते हुए खराब फसलों की भरपाई का ऐलान किया है। साथ ही कलेक्टर और अधिकारियों को जांच के निर्देश भी दे दिए गए है। 

आधिकारियों को निर्देश जारी

इधर, बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि असमय बारिश के चलते कई जगह फसल खराब होने के समाचार मुझे प्राप्त हुए है। इसे लेकर प्रशासन को अलर्ट किया गया है। मैंने आधिकारियों को स्थिति का जायजा और रिपोर्ट भेजने के निर्देश दे दिए है। जिला प्रशासन जहां नुकसान है वहां का सर्वे करेगा। सीएम ने आगे कहा कि जब मावठा पड़ता है तो इस तरह की स्थिति बनती है। किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। हर हालत में सरकार किसानों के साथ खड़ी है। 

RBC 4 के तहत राहत राशि देगी सरकार 

तो वही फसल को हुए नुकसान को लेकर राजस्व मंत्री करण वर्मा ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टरों को तत्काल स्थिति का आकलन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जहां भी नुकसान हुआ है, उसकी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। हर स्थिति पर नजर बनी हुई है। सरकार ने RBC 4 के तहत राहत राशि का प्रावधान किया है। 

नुकसान के हिसाब से मिलेगी राहत राशि

बता दें कि जिन जगहों पर 50% से ज्यादा नुकसान हुआ है। वहां 32 हजार रुपये प्रति हेक्टेय राहत राशि की जाएगी। इसके साथ ही 50% से कम जगहों पर 16 हजार रुपये प्रति हेक्टेयरऔर 25 से 33% तक नुकसान पर 9,500 रुपये प्रति हेक्टेयर राहत राशि दी जाएगी। 
 

 


संबंधित समाचार