होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MOHALI GIRLS MMS SCANDLE : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का धरना रात 1.30 बजे हुआ खत्म! छात्राओं के वीडियो वायरल करने के मामले में दे रहे थे धरना

MOHALI GIRLS MMS SCANDLE : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का धरना रात 1.30 बजे हुआ खत्म! छात्राओं के वीडियो वायरल करने के मामले में दे रहे थे धरना

MOHALI GIRLS VIDEO VIRAL ; शनिवार रात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में लड़कियों ने जमकर प्रदर्शन किया। लडकियों का आरोप था कि उनके साथ पढ़ने वाली एक लड़की ने 60 से ज्यादा लड़कियों के नहाने के वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिए, जिसने उस विडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया। मोहाली की चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में  छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल करने के मामले में स्टूडेंट्स ने धरना प्रदर्शन किया जो प्रदर्शन रात के  1.30 बजे खत्म हुआ। रविवार को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने प्रदर्शन कर रही लड़कियों को रोकने के लिए टैगोर हॉस्टल के गेट पर ताला लगा दिया था। इसके बाद भी लड़कियां 10 फीट ऊंचा लोहे का गेट पारकर प्रदर्शन में शामिल हुई उन्होंने वी वॉन्ट जस्टिसके नारे लगाए। कई स्टूडेंट्स ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। इससे पहले शनिवार देर रात भी स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा किया था। इधर, पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के समर्थन में कैंपस पहुंच गए हैं। ऐसे में यहां बवाल बढ़ने की आशंका है। यूनिवर्सिटी कैंपस में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

 इस पुरे घटना क्रम से डरी सहमी लडकिया छात्रावास खाली कर रही हैं।  सुबह होते हि लडकियों के माता पिता उन्हें लेने हास्टल पहुच रहे हैं। रोपड़ रेंज के DIG गुरप्रीत भुल्लर और मोहाली के DC अमित तलवार ने लडकियों को विश्वास दिलाया हैं कि उनकी सभी मांगे मानी जाएंगी। यूनिवर्सिटी में अब 24 सितंबर तक नॉन टीचिंग डे घोषित कर दिया गया है।  चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार 19 और 20 सितंबर स्टूडेंट्स के लिए नॉन-टीचिंग डे रहेंगे। यानी दो दिनों तक स्टूडेंट्स की क्लासेस नहीं लगेंगी। हालांकि सभी डिपार्टमेंट की फैकल्टी और स्टाफ मेंबर्स को अपने-अपने ऑफिस रोजाना रूटीन की तरह रिपोर्ट करना होगा। यूनिवर्सिटी कैंपस की बाकी आवश्यक सेवाएं भी जारी रहेंगी।

  

लडकियों के मुताबिक, स्टूडेंट्स ने पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन से शनिवार रात हुए मामले की पारदर्शी जांच, शनिवार को हुए लाठीचार्ज की जांच, अस्पताल में भर्ती स्टूडेंट्स को मुआवजा देने, गर्ल्स हॉस्टल का टाइम 8:30 से बढ़ाकर 9:30 बजे तक करने और हॉस्टल के सभी वॉर्डन बदलने की मांग रखी है।

दोनों पक्षों की ओर से स्टूडेंट्स को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। स्टूडेंट्स को शांत करने के लिए एंबुलेंस में अस्पताल भेजी गई स्टूडेंट को मौके पर लाया गया। हालांकि उसने अपना मुंह ढंक रखा था। दावा किया गया था कि घटना के बाद युवती ने सुसाइड करने की कोशिश की थी।

इस मामले में आरोपी दो युवकों को हिमाचल पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी, उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया। इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। लड़की भी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है। वो लड़कों को बहुत पहले से जानती है।

 


संबंधित समाचार