होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

missing soldier : पारिवारिक कारणों के चलते घर से लापता हुआ CRPF 80वीं बटालियन का जवान लौटा घर, मध्यप्रदेश में कर रहा था गुजर-बसर

missing soldier : पारिवारिक कारणों के चलते घर से लापता हुआ CRPF 80वीं बटालियन का जवान लौटा घर, मध्यप्रदेश में कर रहा था गुजर-बसर

missing soldier :  छत्तीसगढ़ के बस्तर में CRPF 80वीं बटालियन का जवान पारिवारिक कारणों के चलते 52 दिनों से अपने घर से लापता हो गया था। जगदलपुर वापस लौटने के बाद जवान ने घर छोड़ने की वजह पारिवारिक कारण को बताया।

READ MORE  : भोपाल में आयोजित हुआ विद्या भारती का सुघोष कार्यक्रम, CM शिवराज बने मुख्य अतिथि

लापता हुए जवान के अनुसार उसकी पत्नी हिना कटारिया उसे टॉर्चर करती थी। पिटाई करने के लिए दौड़ाती थी। पत्नी की इन्हीं हरकतों से तंग आ गया था। इसलिए घर छोड़कर चला गया था। हालांकि, जवान की पत्नी ने झूठा आरोप लगाना बताया है। निर्मल कटारिया ने कहा कि, हम दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ महीनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। किसी न किसी बात को लेकर हर दिन घर में झगड़ा होता था। पारिवारिक कलह इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि घर छोड़ने का और कहीं जाकर सुसाइड करने का निर्णय ले लिया था।

READ MORE : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोधियों को मंत्री उषा ठाकुर ने बताया देशद्रोही, कांग्रेस ने विवाद को बताया RSS-BJP की साजिश

इसी वजह से 5 अगस्त से ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। निर्मल कटारिया का कहना है कि, मध्यप्रदेश के किसी शहर में रहकर मजदूरी कर गुजारा चला रहा था। जवान की पत्नी हिना कटारिया ने पति के लगाए सारे आरोपों को झूठा कहा है। उन्होंने कहा कि, पति मुझे टॉर्चर करते थे। मायके वालों से पैसे मांगने को कहते थे। इसमें ससुराल वालों का भी हाथ था। पैसों की तंगी और उधारी के चलते वे घर छोड़कर चले गए थे। अब ससुराल वालों के दबाव में आकर गलत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि, पति जगदलपुर आ तो गए हैं लेकिन वे अभी घर पर साथ में नहीं है।

Latest News Videos देखें: 

 

 

 


संबंधित समाचार