होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shamshabad Missing Girl : पाकिस्तान बॉर्डर से मिली विदिशा की लापता नाबालिग लड़की

Shamshabad Missing Girl : पाकिस्तान बॉर्डर से मिली विदिशा की लापता नाबालिग लड़की

Shamshabad Missing Girl : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो साल पहले शमशाबाद से लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने अब पाकिस्तान बॉर्डर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस घटना ने मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क की ओर इशारा किया है।16 वर्षीय नावालिग लड़की साल 2023 में शमशाबाद थाना क्षेत्र से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजन लगातार बेटी की तलाश में भटकते रहे।

ऑपरेशन मुस्कान से मिली सफलता

अब पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। बच्ची को पाकिस्तान बॉर्डर के पास मजदूरी करते हुए बरामद किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग को पहले गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों में ले जाया गया, जहां उसे जबरन मजदूरी कराई गई और शारीरिक शोषण भी हुआ।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाल अहिरवार बच्ची को काम दिलाने के बहाने ले गया था। उसे टनल प्रोजेक्ट पर मजदूरी कराने के बाद बॉर्डर क्षेत्र तक पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले में और धाराएं जोड़ी जाएंगी।

उठते हैं सवाल

इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या मजदूरी के नाम पर गरीब बच्चियों को टारगेट किया जा रहा है? क्या प्रदेश में मानव तस्करी का संगठित गिरोह सक्रिय है? मध्य प्रदेश में नाबालिग बच्चियों के गुमशुदा होने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शमशाबाद की यह घटना एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली और जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती है। बेशक, बच्ची अब परिवार के पास है, लेकिन जब तक इस तरह के नेटवर्क का पूरी तरह पर्दाफाश नहीं होता, तब तक इंसाफ अधूरा ही माना जाएगा।


संबंधित समाचार