होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Minister Sarang: वंदे मातरम पर मंत्री सारंग का बयान, नहीं गा सकते तो पाकिस्तान चले जाएं 

Minister Sarang: वंदे मातरम पर मंत्री सारंग का बयान, नहीं गा सकते तो पाकिस्तान चले जाएं 

Minister Sarang: इंदौर नगर निगम में 'वंदे मातरम' को लेकर छिड़े विवाद पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने सख्त रुख अपनाया है। सारंग ने दोटूक कहा कि हिंदुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम गाना ही होगा। मंत्री ने कहा कि वंदे मातरम किसी धर्म विशेष का गीत नहीं है। हिंदू धर्म में 'मातृभूमि' सबसे ऊपर है, तो इस्लाम में भी 'माद्रेवतन' को सर्वोच्च माना गया है।

पाकिस्तान चले जाएं...

सारंग ने कहा कि जो अपने वतन की इज्जत नहीं कर सकता, उसे यहां जीने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस पार्षदों के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, यहां का खाना और गाना कहीं और का गाना, यह दोहरा मापदंड अब नहीं चलेगा। जिन्हें वंदे मातरम बोलने में आपत्ति है, वे पाकिस्तान चले जाएं।

गेहूं खरीदी पर सारंग की प्रतिक्रिया 

प्रदेश में आज से शुरू हुई गेहूं खरीदी पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को मंत्री विश्वास सारंग ने सेंसेशनल न्यूज़ बनाने की कोशिश करार दिया है। सारंग ने कहा है कि पूरे प्रदेश में गेहूं की खरीदी बिना किसी अड़चन के सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि किसानों के पसीने की कमाई और फसल के एक-एक दाने का उपार्जन सरकार करेगी।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह हर मुद्दे पर समाज के वर्गों के बीच संघर्ष पैदा करना चाहती है। किसानों के बीच भ्रम फैलाना कांग्रेस की पुरानी आदत है, लेकिन किसान अब उनके बहकावे में नहीं आने वाला।

5 राज्यों के चुनाव पर दावा

देश के 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया है। सारंग ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति एक अलग आकर्षण है। जनता यह मान चुकी है कि मोदी जी के नेतृत्व में 'डबल इंजन' की सरकार ही विकास के नए आयाम स्थापित कर सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव परिणामों में भाजपा का प्रदर्शन हर राज्य में ऐतिहासिक रहने वाला है और विपक्ष का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो जाएगा।


संबंधित समाचार