भोपाल : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूरक परीक्षा यानि की सप्लीमेंट्री एग्जाम पूरी तरह से खत्म करने का फैसला लिया है। तो वही बोर्ड इस व्यवस्था के बदले स्टूडेंट्स के लिए ‘सेकंड एग्जाम’ सिस्टम लागू करने जा रही है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं इस परीक्षा में फैल और पास दोनों स्टूडेंट हिस्सा ले सकेंगे।
पास और फेल दोनों छात्र दे सकेंगे परीक्षा
बता दें कि अभी तक जहां सीमित विषयों में फेल छात्र ही पूरक परीक्षा दे पाते थे, वहीं अब सभी विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी भी “द्वितीय परीक्षा” में शामिल हो सकेंगे। यानी अब कोई भी छात्र एक और मौका पाने से वंचित नहीं रहेगा। इसके साथ ही जो स्टूडेंट अपने अंकों में सुधार करना चाहता है। वो भी इस मौके का फायदा उठा सकते है।
बेहतर अंक परिणाम में जोड़े जाएंगे
नई व्यवस्था में छात्रों को एक और बड़ा फायदा मिलेगा। मुख्य और द्वितीय परीक्षा में से जिस परीक्षा में बेहतर अंक आएंगे, वही अंकसूची में जोड़े जाएंगे। इससे न सिर्फ स्टूडेंट का रिजल्ट बेहतर होगा। बल्कि बोर्ड का रिजल्ट भी अच्छा होगा।
कब होगी दूसरी परीक्षा
12वीं की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई तक आयोजित होगी। 10वीं की परीक्षा 7 मई से 19 मई के बीच होगी। छात्रों को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के मात्र 7 दिन के भीतर अपना आवेदन पूरा करना होगा। ये आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल रहेगी। छात्र अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करके आसानी से पूरा कर सकते हैं।