होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मंत्री विजयवर्गीय : मैं इंदौर को मां की तरह प्यार करता हूं, मानी लापरवाही

मंत्री विजयवर्गीय : मैं इंदौर को मां की तरह प्यार करता हूं, मानी लापरवाही

Kailash Vijayvargiya : मध्य प्रदेश विधानसभा में भागीरथपुरा जल प्रदूषण मामले को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष की ओर से दी गई स्थगन सूचना का पाठ विधानसभा अध्यक्ष ने किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि भागीरथपुरा क्षेत्र में लोग मलमूत्र मिला हुआ पानी पीने को मजबूर हैं। गंभीरता को देखते हुए स्थगन प्रस्ताव स्वीकार किया गया और इस पर सदन में चर्चा हुई।

मंत्री विजयवर्गीय का जवाब

मामले पर जवाब देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भागीरथपुरा में कांग्रेस द्वारा किया गया प्रदर्शन उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले में सख्त कार्रवाई की है। विजयवर्गीय ने कहा, मैं इंदौर को मां की तरह प्यार करता हूं। यह घटना लापरवाही के कारण हुई, इसे मैं स्वीकार करता हूं। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जा चुकी है और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के मार्गदर्शन के अनुसार कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रभावित लोगों को दिए जाने वाले मुआवजे को बढ़ाने की भी बात कही।

भोपाल में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

वही राजधानी भोपाल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री का पुतला दहन कर सदन में सार्वजनिक माफी की मांग की। यूथ कांग्रेस का कहना है कि भागीरथपुरा मामले में सरकार की लापरवाही सामने आई है और जिम्मेदार मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। 

आपको बता दें कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अबतक करीब 35 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले को लेकर विधानसभा में हंगामा जारी है। 


संबंधित समाचार