होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather: MP में भारी बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी

MP Weather: MP में भारी बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट किया जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तो वही नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा में अत्याधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

इसके साथ ही आज मौसम विभाग ने 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें छतरपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी और बैतूल में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है।

इन जिलों में तेज बारिश की अलर्ट

इसके अलावा सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, पांढुर्णा और बालाघाट में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कहीं हल्की तो कहीं होगी तेज बारिश

भोपाल समेत इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, रतलाम, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और अन्य जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

अगले तीन दिनों तक होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक कल से एक नया सिस्टम सक्रिय होकर आगे बढ़ेगा, जिसके प्रभाव से मध्यप्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर और तेज होने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

 

 

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज के लिए सतना, पन्ना, कटनी, जबलपुर, दमोह, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, शिवपुरी, गुना, राजगढ़ और आगर-मालवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में 64.5 मिमी से लेकर 115.5 मिमी तक बारिश होने की संभावना है. वहीं वज्रपात और झोंकेदार हवा चलने का भी अनुमान जताया गया है.


संबंधित समाचार