जबलपुर ; मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से नदी नाले जहां उफान पर है। तो वही बांधो में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने आज बरगी बांध के 5 जलद्वार को खोला गया और बड़ी मात्रा में पानी को छोड़ा गया ।
1 -1 मीटर तक खुला गेट
जानकारी के अनुसार, गेट्स को 1 -1 मीटर तक खोला गया है। जिसकी वजह से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।
पानी को नर्मदा नदी में छोड़ा गया
दरअसल, जबलपुर में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हल्की और तेज बारिश का दौर जारी है। ऐसे में बरगी बांध का जलभराव 93.33% होने के बाद 5 गेट को खोला गया और पानी को नर्मदा नदी में छोड़ा गया।
संभावित आपदा से निपटने एसडीआरएफ -पुलिस बल तैयार
जबलपुर जिले और बरगी बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते जिला प्रशासन ने ग्वारीघाट, तिलवारा घाट और भेड़ाघाट समेत नर्मदा नदी से जुड़े क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। संभावित आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ और पुलिस बल को तैयार रखा गया है।