भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक भारी से अति बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, खंडवा और हरदा में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
वहीं धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बुरहानपुर और बैतूल में भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसके अलावा रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर सहित 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है।
एमपी में चार दिन होगी भारी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट के पास बने कम दबाव के क्षेत्र तथा सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मध्य प्रदेश पहुंच रही है। यही वजह है कि अगले दो से तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज बनी रह सकती हैं।
प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश वाले इलाकों में नदी-नालों से दूर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, आगर, भिंड, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, सतना, श्योपुरकलां, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, मऊगंज, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, विदिशा, पन्ना, दमोह, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, मंडला, कटनी, बालाघाट, सागर, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और मैहर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यहां पर 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं. बिजली गरजने की संभावना भी बन रही है.