होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather Today: MP में मानसून हुआ एक्टिव, 19 जिलों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

MP Weather Today: MP में मानसून हुआ एक्टिव, 19 जिलों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

भोपाल  : मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने से बचे और तेज हवा और बारिश के समय खुली जगहों पर जाने से भी बचे और सावधानी बरते। 

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

वहीं इंदौर, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर और पांढुर्णा समेत कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

अगले चार दिन भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश जारी रहेगी। कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी आशंका है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और नदी-नालों के आसपास जाने वालों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।


संबंधित समाचार