होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Doctors Action:10 किमी दूर से अटेंडेस लगाने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई

Bhopal Doctors Action:10 किमी दूर से अटेंडेस लगाने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई

Bhopal Doctors Action: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बरतने और सार्थक ऐप का दुरुपयोग कर गलत तरीके से हाजिरी लगाने वाले डॉक्टरों और स्टाफ पर प्रशासन ने हंटर चला दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए न सिर्फ वेतन कटौती के आदेश जारी किए हैं, बल्कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कड़े नोटिस भी थमा दिए हैं।

सार्थक ऐप समीक्षा में खुली पोल

प्रशासन द्वारा सार्थक ऐप के जरिए डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही थी। इसी जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि कुछ वरिष्ठ डॉक्टर और स्टाफ अपने निर्धारित कार्यस्थल पर पहुंचे बिना ही, किलोमीटर दूर से ही मोबाइल ऐप के जरिए अपनी हाजिरी दर्ज कर रहे थे।

इन पर हुई बड़ी कार्रवाई 

डॉ. शक्ति गोलाइत, वरिष्ठ चिकित्सक: समीक्षा में पाया गया कि इन्होंने महीने के करीब आधे दिन अपने तय कार्यस्थल से काफी दूर रहकर हाजिरी लगाई। इसके अलावा अधिकांश दिनों में इन्होंने चेक आउट भी नहीं किया था। लापरवाही के चलते CMHO ने इनकी 15 दिन की सैलरी काटने के आदेश दिए हैं।

डॉ. अभिप्शा शर्मा, बॉन्डेड डॉक्टर: ये अपने निर्धारित ड्यूटी क्षेत्र से लगभग 8.5 किलोमीटर दूर बैठकर ही ऐप पर 'चेक इन' और 'चेक आउट' का खेल खेल रही थीं। जानकारी सामने आने के बाद इनका एक पूरे महीने का वेतन काट दिया गया है।

हेमलता मालवीय, कर्मचारी: डॉ. अभिप्शा की तरह ये भी तय कार्यस्थल से करीब 10 किलोमीटर की दूरी से फर्जी हाजिरी लगा रही थीं। विभाग ने इन पर भी कड़ा एक्शन लेते हुए एक माह का वेतन काटने की कार्रवाई की है।

कारण बताओ नोटिस जारी

वेतन कटौती के साथ-साथ इन तीनों ही आरोपियों को विभाग की ओर से कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना होगा, जिसके लिए इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। CMHO कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में इस तरह की लापरवाही और तकनीक के साथ धोखाधड़ी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी इस तरह की औचक जांच जारी रहेगी।


संबंधित समाचार