होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MEHER NEWS : कुएं में फैली जहरीली गैस की चपेट में 3 ग्रामीणों की मौत, 1 की हालत गंभीर, मचा हड़कप

MEHER NEWS : कुएं में फैली जहरीली गैस की चपेट में 3 ग्रामीणों की मौत, 1 की हालत गंभीर, मचा हड़कप

मैहर : मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव के अहिरान टोला में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन ग्रामीणों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कुएं में एक बैल गिर गया था। जिसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए गांव के चार लोग कुएं में एक-एक कर उतरे, लेकिन अंदर मौजूद संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 की मौत हो गई, जबकि एक को किसी तरह बचा लिया गया। 

इनकी गई जान 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार यादव (28), वीरेंद्र यादव (47) और राहुल यादव (34) के रूप में की है। जबकि रामजी अमन यादव का इलाज अस्पताल में जारी है। 

बैल कुएं में गिर गया था

बताया जा रहा है कि खरमसेड़ा गांव में एक बैल कुएं में गिर गया था। उसे निकालने के लिए तीन ग्रामीण बारी-बारी से कुएं में उतरे। कुएं के अंदर जहरीली गैस भरी थी। गैस की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। चौथा ग्रामीण भी उन्हें बचाने उतरा, लेकिन वह बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने जैसे तैसे चौथे युवक को बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी। 

रामजी अब खतरे से बाहर

इधर, घटना को लेकर एसडीओपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि जहरीली गैस की चपेट में आने की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि रामजी अब खतरे से बाहर हैं। हादसे को लेकर प्रशासन ने फिर जनता से अपील की है कि पुराने-गहरे कुओं में बिना सुरक्षा उपायों के न उतरें। बंद कुओं में अक्सर मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें बन जाती हैं, जो जानलेवा होती हैं। इसलिए बिना सुरक्षा के अंदर जाने से बचे। 
 


संबंधित समाचार