रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में आज फिल्मी और राजनीतिक जगत का बड़ा संगम देखने को मिलने वाला है। आगामी फिल्म “भारत भाग्य विधाता” के Meet & Greet कार्यक्रम और विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। इस खास मौके पर सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत शामिल होंगी।
फिल्म का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री
जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी फिल्म का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन PVR सिनेमा, जोरा द मॉल, रायपुर में किया जाएगा, जहां आज शाम 4 बजे फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है। फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे और मीडिया एवं दर्शकों से बातचीत करेंगे।
रायपुर में होगा सितारों और राजनीति का अनोखा संगम
इस मेगा इवेंट को लेकर शहर में खास उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत के दिग्गज एक ही मंच पर नजर आएंगे, जिससे यह कार्यक्रम और भी खास बन गया है। “भारत भाग्य विधाता” को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है, और रायपुर की यह स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म के प्रमोशन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कार्यक्रम की मुख्य जानकारी
कार्यक्रम रायपुर के PVR Cinema Jora Mall Raipur में Meet & Greet + फिल्म स्क्रीनिंग की जाएगी, जो आज शाम 4 बजे आयोजित होगी। मुख्य अतिथि कंगना रनौत, विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और निर्देशक मनोज तापड़िया शामिल होंगे।