होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP CABINET : CM मोहन के बड़े फैसले, सहकारी चुनाव टले, ट्राइबल कैफे को मिली मंजूरी ,,, 2027 युवा वर्ष घोषित

MP CABINET : CM मोहन के बड़े फैसले, सहकारी चुनाव टले, ट्राइबल कैफे को मिली मंजूरी ,,, 2027 युवा वर्ष घोषित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। सरकार ने सहकारी संस्थाओं और सहकारी बैंकों के चुनाव एक साल के लिए टालने का निर्णय लिया है। वहीं, वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की गई।

कामकाज की गई समीक्षा 

बैठक में सरकार के कामकाज की समीक्षा करने और आगामी दो वर्षों के लिए लक्ष्य निर्धारित करने पर भी सहमति बनी। इसके तहत मंत्री और अधिकारी अपने-अपने विभागों के लिए कार्ययोजना तैयार करेंगे।

तीन स्थानों पर ट्राइबल कैफे विकसित किए जाएंगे

कैबिनेट ने एकात्म धाम परियोजना को जारी रखने का फैसला किया है। इसके अलावा जनजातीय संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन स्थानों पर ट्राइबल कैफे विकसित किए जाएंगे।

बिजली के लिए 193 करोड़ मंजूर

वहीं, प्रदेश के 46,500 घरों तक बिजली सुविधा पहुंचाने के लिए सरकार ने 193 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इन फैसलों को प्रदेश के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कमजोर जिला सहकारी बैंकों को दी जाएगी मदद 

इसके साथ ही सीएम मोहन ने ग्रामीण विकास और आस्था से जुड़े निर्णयों में गोवंश संरक्षण और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना’ का अनुसमर्थन किया गया है. ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में ‘अद्वैत लोक’ के निर्माण के लिए 2,278.099 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. खनिज अन्वेषण नीति के क्रियान्वयन के लिए राज्य खनिज निगम को अधिकृत एजेंसी नियुक्त करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा, कमजोर जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों की मदद के लिए 325 करोड़ रुपये की अंशपूंजी सहायता मंजूर की गई है। 
 


संबंधित समाचार