होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायपुर समेत पूरे छग में 20 मई को बंद रहेंगी मेडिकल दुकानें, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का बड़ा आंदोलन...

रायपुर समेत पूरे छग में 20 मई को बंद रहेंगी मेडिकल दुकानें, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का बड़ा आंदोलन...

रायपुर। देशभर के केमिस्ट और दवा व्यापारियों ने 20 मई को मेडिकल दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी। इस बंद का आह्वान ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) द्वारा किया गया है। जानकारी के अनुसार, रायपुर शहर में लगभग 3300 से ज्यादा मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी। वहीं प्रदेशभर में दवा कारोबार पूरी तरह प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। मेडिकल कॉम्प्लेक्स और निजी बाजारों में संचालित मेडिकल स्टोर भी बंद रहेंगे। हालांकि, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसरों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे ताकि इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित न हों।

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आंदोलन

केमिस्ट संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से मरीजों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। बिना डॉक्टर की वैध पर्ची के दवाइयों की बिक्री को संगठन ने गंभीर और खतरनाक बताया है। व्यापारियों का आरोप है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नियमों का पालन किए बिना दवाओं की सप्लाई कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ रहे हैं। GSR 817 और GSR 220 वापस लेने की मांग आंदोलन कर रहे दवा व्यापारियों ने केंद्र सरकार से GSR 817 और GSR 220 नियमों को वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इन प्रावधानों से पारंपरिक मेडिकल कारोबार प्रभावित होगा और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक संकट गहरा सकता है।

दवा खरीदने वालों के लिए जरूरी सूचना

20 मई को मेडिकल दुकानें बंद रहने के कारण आम लोगों को दवाइयों की उपलब्धता में परेशानी हो सकती है। ऐसे में नियमित दवाइयां लेने वाले मरीजों को पहले से आवश्यक दवाएं खरीद लेने की सलाह दी गई है।


संबंधित समाचार