MP Garmi Update: मध्य प्रदेश इस समय भीषण और जानलेवा कौतूहल की गिरफ्त में है। सूर्य देव आसमान से लगातार आग की बौछार कर रहे हैं, जिससे सूबे के 22 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार निकल चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 2 से 3 दिनों तक गर्मी का यह रौद्र रूप और अधिक बढ़ेगा। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने आम नागरिकों को दोपहर के वक्त घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है।
इन 5 जिलों में 'तीव्र लू' का तांडव
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ खास इलाकों में अत्यधिक गर्म हवाओं और भयंकर तपन को देखते हुए तीव्र लू का अलर्ट जारी किया है। ये जिले बुंदेलखंड और चंबल अंचल के हैं। जिनमें भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर। ### भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित इन जिलों में 'हीट वेव' की चेतावनी
यहां येलो और ऑरेंज अलर्ट
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा और रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, नरसिंहपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना
इन जिलों में भी दिखेगा गर्मी का असर
महाकौशल, विंध्य और आदिवासी बहुल अंचलों में भी गर्मी से कोई राहत नहीं है। यहां भी पारा तेजी से चढ़ रहा है। जबलपुर, झाबुआ, आलीराजपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
वॉर्म नाइट का टॉर्चर
इस बार की गर्मी में सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि सूरज ढलने के बाद भी तपन कम नहीं हो रही है। प्रदेश में वॉर्म नाइट का असर तेजी से बढ़ा है। दिनभर कंक्रीट के मकान और सड़कें जो गर्मी सोखती हैं, वह रात में वातावरण को गर्म रख रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है और लोग रात में भी बेचैन हैं।