होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

indore news : काल बनकर सड़क पर दौड़ी टैंकर, चपेट में आने से मां सहित 2 मासूम बच्चों की मौत, पिता घायल

indore news : काल बनकर सड़क पर दौड़ी टैंकर, चपेट में आने से मां सहित 2 मासूम बच्चों की मौत, पिता घायल

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते मां सहित दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा एरोड्रम थाना क्षेत्र के हाई लिंक सिटी बायपास पर हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू की। 

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि बाइक सवार परिवार धार से इंदौर के सांवेर क्षेत्र की ओर जा रहा था. इसी दौरान हाई लिंक सिटी बायपास पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बाइक में सवार अनीता, उनकी दो वर्षीय बेटी संतोषी और एक वर्षीय बेटे रोहन की मौत हो गई, जबकि पिता अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। 

आरोपी चालक मौके से फरार

वही हादसे के बाद आरोपी चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 


संबंधित समाचार