होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MATHURA FIRE NEWS : उत्तर प्रदेश के मथुरा में होटल में लगी भयंकर आग दो कर्मचारियों की मौत, एक की हालत नाजुक

MATHURA FIRE NEWS : उत्तर प्रदेश के मथुरा में होटल में लगी भयंकर आग दो कर्मचारियों की मौत, एक की हालत नाजुक

MATHURA : उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल मथुरा में गुरुवार की सुबह वृंदावन के  तीन मंजिला होटल में भयंकर आग लगी थी। जिसमे होटल के 2 कर्मचारीयों की जिन्दा जलकर मौत हो गयी हैं। और एक कर्मचारी के बुरी तरह से झुलसने की जानकारी मिली है जिसकी हालत नाजुक बनी हुयी है।उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: ‘श्रीमहाकाल लोक’ के बाद प्रदेश सरकार करेगी अन्य धार्मिक स्थलों का विकास, श्रद्धालुओं के लिए होगी विशेष सुविधाएं

इस 3 मंजिला होटल में पहली में रेस्टोरेंट्स, दूसरी में किचन और तीसरी में गोदाम है। आग की शुरुआत गोदाम से हुई है। और जिन 2 कर्मचारियों की आग में जलकर मौत हुई है वे इसी गोदाम में सो रहे थे चुकी स्टोर रूम था इसलिए वंहा रजाई गद्दे रखे हुए थे जिनमे आग इतनी तेजी से लगी की उन कर्मचारियों को भागने तक का समय नहीं मिला होटल में जिन दो कर्मचारियों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त उमेश (30) निवासी मथुरा और वीरी सिंह (40) निवासी कासगंज के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: 10 महीने पुरानी मारपीट के शिकायत पर बना दिया युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला

होटल की जिस बिल्डिंग में आग लगी थी उसके दुसरे बिल्डिंग में  सूरत और हरियाणा के लगभग 100 पर्यटक रुके हुए थे। आग लगने की खबर में मिलते ही तत्काल उन पर्यटकों को होटल खाली कराया गया हैं होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड के पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें: MP के हर जिले में एक रोड का नाम होगा "लाड़ली लक्ष्मी " : CM शिवराज सिंह ने की घोषणा

 


संबंधित समाचार