होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal news : शिक्षक दिवस पर सड़कों पर उतरेंगे अतिथि शिक्षक, नीलम पार्क में करेंगे प्रदर्शन, जानें मामला

Bhopal news : शिक्षक दिवस पर सड़कों पर उतरेंगे अतिथि शिक्षक, नीलम पार्क में करेंगे प्रदर्शन, जानें मामला

भोपाल : राजधानी भोपाल में कल यान की शिक्षक दिवस के अवसर पर अतिथि शिक्षक सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करने जा रहे है। जिसमे शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक राज्य के अलग अलग हिस्से से राजधानी पहुंचेंगे और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन करेंगे। 

सरकार से सिर्फ मिला आश्वासन

इधर, आंदोलन को लेकर अतिथि शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सरकार से आश्वासन मिलते रहे हैं, लेकिन कई घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हुई हैं। प्रदर्शन के दौरान वार्षिक अनुबंध समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

तीन साल पहले किये वादे अधूरे 

अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि सरकार की ओर से करीब तीन साल पहले किए गए कई वादे अभी भी अधूरे हैं। इसी वजह से शिक्षक दिवस पर राजधानी में अपनी आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया है।

 आंदोलन को लेकर तैयारी तेज 

आंदोलन को लेकर अतिथि शिक्षक संगठनों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उनका कहना है कि यदि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी प्रशासन की नजर रहेगी।


संबंधित समाचार