होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mark Zuckerberg ने बीफ के बारे में बताई ये बात , यूजर ने लताड़ा

Mark Zuckerberg ने बीफ के बारे में बताई ये बात , यूजर ने लताड़ा

नई दिल्ली . लोगों का सबसे ज्यादा समय अब सोशल मीडिया पर बीतता हैं। आज  कल सुबह उठते ही हाथ में ब्रश दिखे या नहीं लेकिन फ़ोन जरूर दिख जाता हैं। लोग  घंटो इंस्टाग्राम ,फेसबुक , मेटा  व अन्य सोशल मीडिया   साइट  स्क्रॉल करते रहते है। मेटा ,फेसबुक ,और इंस्टाग्राम के मालिक मार्क जकरबर्ग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया की वह दुनिया का सबसे स्वादिस्ट बीफ बनाना चाहते हैं ।  इनके इस पोस्ट की वजह  से दुनियाभर में विशेषकर भारत में इनकी आलोचना भारतीयों के द्वारा की जा रही है।
  
जकरबर्ग का नया शौक  

मार्क जकरबर्ग किसी पहचान के मोहताज नहीं है।  मार्क जकरबर्ग और  उनकी फेसबुक को  पूरी दुनिया जानती है। यह आये दिन लाइमलाइट में बने रहते है।  कुछ समय पहले ये अपने नए घर के लिए सुर्खियों में बने हुए थे। यह दुनिया का सबसे बड़ा और आलिशान घर बनवा रहे है। आज कल मार्क ने नया शौक  पाला है। जिसे जान कर आप भी हैरान हो जायेंगे।  वह दुनिया का सबसे स्वादिस्ट बीफ यानि की गौमांस बनाना चाहते है। उन्होंने  बताया की वह गाय भी पाल  रहे है।  वह अपनी गायों को   लग्जीरियस तरीके से पाल रहे है ताकि वह बेस्ट बीफ तैयार कर सके।  वह उन्हें  बीयर और ड्राई फ्रूट  खिलाते है।  

फेसबुक की पोस्ट में शेयर की तस्वीर 

मार्क इन गायों  को हवाई आइलैंड पर पाल रहे है।  इन्होने पहले से ही  काउई का लगभग आधा आइलैंड खरीद रखा है।  यही जकरबर्ग उन गायों का पालन पोषण कर रहे है। मार्क ने बुधवार को फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमे उनकी एक तस्वीर थी।  उस तस्वीर में उनके सामने मार्बल बीफ का टुकड़ा प्लेट में रखा हुआ था।  मार्बल बीफ बहुत महंगा डिश  है।   मार्क ने वाकायदा एक लम्बा चौड़ा कैप्शन भी लिखा था। जिसमे वह लिखते है की वह दुनिया का सबसे स्वादिस्ट बीफ बनाना चाहते है।  वह यह भी बताना चाहते है की बीफ का बिज़नेस बेस्ट  है। 

मार्क की पोस्ट पर लोगो की भड़ास 

मार्क   जकरबर्ग  के किये गए  पोस्ट ने पूरी दुनिया  में विवाद उत्पन्न कर दिया है।  उनके पोस्ट पर भर भर के लोगो की प्रतिक्रिया  देखने को मिल रही है।  दरअसल आज कल पूरी दुनिया में वीगन को बढ़ावा  दिया जा रहा है। उस समय मार्क का ऐसा पोस्ट कई लोगो को अच्छी नहीं लग रहा है।  उनके पोस्ट के निचे कई लोगो ने कमेंट किया है की - वह पाखंडी है ,एक तरफ वह  मवेशियों को पाल रहा है उसे  बीयर और ड्राई फ्रूट खिलाकर उनकी सेवा कर रहा है और दूसरी तरफ उनको मार के उसका बिज़नेस करना चाहता है। एक और यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा - यह पैसे ,जमीन और संशाधनो की बिलकुल हास्यप्रद बर्बादी है।  इसके आलावा कई ऐसी प्रतिक्रिया है जिसमे साफ़ विरोध देखा जा सकता है। 

   

 


 


संबंधित समाचार