होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : दोस्ती का खौफनाक अंत, दोस्त ने दोस्त की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

JABALPUR NEWS : दोस्ती का खौफनाक अंत, दोस्त ने दोस्त की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर : जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव में दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर शाम की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। 

गंभीर हालत में छोड़कर फरार हुआ आरोपी 

बताया जा रहा है कि मृतक बृजेश पटेल और आरोपी राजा चौबे शुक्रवार देर शाम शराब पार्टी कर रहे थे। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में बृजेश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने घायल को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। 

इलाज के दौरान मौत 

जहां इलाज के दैरान शनिवार सुबह बृजेश पटेल की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जिससे मामले में पूछताछ की जा रही है। 


संबंधित समाचार