होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mallikarjun Kharge: अपने पहले भाषण में खड़गे ने पार्टी में 50 साल से कम उम्र के लोगों को पद देने का किया ऐलान 

Mallikarjun Kharge: अपने पहले भाषण में खड़गे ने पार्टी में 50 साल से कम उम्र के लोगों को पद देने का किया ऐलान 

DELHI: मल्लिकार्जुन खड़गे का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हो चूका है अब वे आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष बन गए. अपने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में खड़गे ने कहा अपनी पार्टी में अब 50 % पद पर पुरे 50 वर्ष से काम उम्र के लोगों को ही लिया जायेगा जिससे देश के युवाओं को भी देश को चलने का अवसर प्राप्त हो.

यह भी पढ़ें: सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं सुझाव, करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापी जाए: अरविन्द केजरीवाल

कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के लिए भाजपा पर कसा तंज:

भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे पर तंज कसते हुए खड़गे ने कहा- अपने मुताबिक नया भारत बनाने के नाम पर वे कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का नारा देते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि जब तक कांग्रेस मौजूद है, तब तक वे ऐसा नहीं कर सकते। हम ऐसा नहीं होने देंगे और इसके लिए लगातार लड़ाई जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के नए अध्यक्ष कर रहे शपथ ग्रहण, राजघाट पहुंचकर गांधीजी को दी श्रद्धांजलि
आगे खड़गे ने कहा- आज मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। आज एक सामान्य कार्यकर्ता को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनकर ये सम्मान देने के लिए मैं आप सबको हार्दिक धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस झूठ और नफरत का दायरा तोड़ेगी। लोगों से अपील है कि वे पार्टी के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ आएं।

यह भी पढ़ें: एक दिन के अंतराल के बाद फिर मनाया जा रहा दिवाली, आज है त्यौहार का विशेष दिन गोवर्धन पूजा
खड़गे ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह कठिन समय है, कांग्रेस ने जिस लोकतंत्र की स्थापना की थी, उसे बदलने की कोशिश की जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद, इससे पूरे देश में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।
 


संबंधित समाचार