होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP ESB Recruitment 2026: 2306 पदों पर निकली भर्ती, कृषि मंडी बोर्ड में 530 और पटवारी के 200 पद

MP ESB Recruitment 2026: 2306 पदों पर निकली भर्ती, कृषि मंडी बोर्ड में 530 और पटवारी के 200 पद

MP ESB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) ने विभिन्न सरकारी विभागों में 2306 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कृषि मंडी बोर्ड, राजस्व विभाग समेत कई विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य के हजारों युवाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

कृषि मंडी बोर्ड में सबसे अधिक पद

इस भर्ती अभियान में सबसे अधिक 530 पद कृषि मंडी बोर्ड के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा पटवारी के 200 पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। अन्य विभागों के रिक्त पदों को भी इसी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा। जिसमें से पटवारी के 200 पद के लिए भर्ती होगी, आवेदन की तारीख 18 अगस्त तक रहेगी, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं अन्य निर्धारित चरणों के आधार पर की जाएगी,  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

चयन प्रक्रिया

MP ESB भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, अन्य निर्धारित चरण (यदि लागू हों) के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।

आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

राज्य सरकार की इस भर्ती के जरिए हजारों रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बेहतरीन अवसर है। योग्य उम्मीदवार समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

 


संबंधित समाचार