होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 71 केस दर्ज

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 71 केस दर्ज

दुर्गा पूजा के दौरान हुई हिंसा (Bangladesh Violence) के खिलाफ बांग्लादेश सरकार (Bangladesh government) सख्त कार्रवाई कर रही है। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा स्थल पर हिंदुओं के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा भड़काने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका नाम इकबाल हुसैन (Iqbal Hussain Arrest) बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने एक अस्थायी पूजा मंडप में कुरान रखने के संदेह में कॉक्स बाजार से भी एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

अब तक 450 लोग हुए गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 450 लोगों को भी तक गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश की पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि इस तरह की अशांति और हिंदुओं के खिलाफ हमलों के बाद 450 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा में कम से कम 5 लोग मारे गए, क्योंकि पुलिस ने गुस्साई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया था। वहीं इस मामले में 71 मामले दर्ज किए हैं। जो अलग अलग इलाकों से रिपोर्ट किए गए हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला

हिंदुओं पर बीती 12 अक्टूबर से हमलों की एक सीरीज शुरू हुई थी। मुस्लिम थे कि कुरान को कोमिला में एक पूजा पंडाल में अपवित्र किया गया। जिसके कारण हिंदुओं के खिलाफ हमले किए गए थे। हिंदुओं के कई मंदिरों और घरों पर हमला किया गया। कुछ मंदिरों और घरों को जला दिया गया। दंगों के दौरान कुछ दुकानों पर भी हमला किया गया। इस हिंसा को लेकर भारत सरकार ने कड़ा रूख अपनाया और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।


संबंधित समाचार