दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव सिर्फ चुनावी नतीजों की वजह से ही नहीं, बल्कि नेताओं और समर्थकों के बड़े-बड़े दावों को लेकर भी चर्चा में रहा है। चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी के कई नेताओं और समर्थकों ने कई घोषण और ऐलान किये थे। जो की अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस लिस्ट में पहला नाम भाजपा समर्थक और दतिया राजपरिवार के सदस्य राहुल गोविन्द देव सिंह है। जिन्होंने चुनाव से पहले कहा था कि अगर बीजेपी हार जाती है तो वो अपना सिर मुड़वाएंगे।
धार्मिक स्थल पर कराएंगे मुंडन
वही चुनाव के बाद जब राहुल गोविन्द देव सिंह से मीडिया कर्मियों ने उनके संकल्प को लेकर सवाल किये तो उन्होंने कहा कि वह अपने वचन से पीछे हटने वाले नहीं हैं और जल्द ही किसी धार्मिक स्थल पर जाकर मुंडन कराएंगे। उनका कहना है कि क्षत्रिय परंपरा में दिए गए वचन का पालन सर्वोपरि माना जाता है।
सभी को वादों का पालन करना चाहिए
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने पहले किए गए कई राजनीतिक वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनता के सामने किए गए वादों का पालन सभी राजनीतिक दलों को समान रूप से करना चाहिए।
कौन है राहुल देव
राहुल देव सिंह पहले दतिया के राजपरिवार की राजकुमारी परिणिता राजे को संगीत सिखाते थे। इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। इस तरह राहुल देव राजपरिवार के दामाद बन गए। जिन्होंने साल 2025 में दतिया के14 वे राजा के रूप में खुद को राजा घोषित किया।
राहुल देव सिंह के बारे में चर्चाएं
राहुल देव सिंह पहले भी कई काम कर चुके हैं। वे राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। उन्होंने महामंडलेश्वर की उपाधि भी ली है। यह भी बताया जाता है कि राहुल देव कभी राजपरिवार के लिए गाड़ी भी चलाते थे।जिन्होंने दतिया उपचुनाव से पहले बीजेपी का दामन थामा था।