होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mahakal's special makeup : गणतंत्र दिवस पर बाबा महाकाल का हुआ तिरंगे से श्रृंगार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश के तमाम मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

Mahakal's special makeup : गणतंत्र दिवस पर बाबा महाकाल का हुआ तिरंगे से श्रृंगार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश के तमाम मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

Mahakal's special makeup :  भारत आज अपनी आजादी के बाद गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है ऐसे में उज्जैन में महाकाल का विशेष श्रृंगार हुआ। तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में भगवान के मस्तक पर तिरंगे से श्रृंगार किया गया।

READ MORE :  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रात भर बरसे बादल, सुबह भी जारी है बूंदाबांदी

प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्रिगन आज ध्वजारोहण करेंगे74वीं वर्षगांठ पर आज उज्जैन में महाकाल का विशेष श्रृंगार हुआ। तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में भगवान के मस्तक पर तिरंगे से श्रृंगार किया गया। नंदी ने भी तीन रंगों के वस्त्र धारण किए। भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह होगा। गवर्नर मंगुभाई पटेल ध्वजारोहण करेंगे। CM शिवराज सिंह चौहान जबलपुर और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रीवा जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

READ MORE : भारत की आज़ादी के बाद आज देश मना रहा है 74 वां गणतंत्र दिवस

प्रदेश के 29 जिला मुख्यालयों पर मंत्री और 20 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया में, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव सागर में, जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट इंदौर में ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह, वन मंत्री विजय शाह खंडवा में, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर में, खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर में, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, जनजातीय कार्य और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे उमरिया में, कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा में, राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दमोह में, खनिज और श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना में, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग विदिशा में, स्वास्थ्य मंत्री मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन में झंडा फहराएंगे।

Latest News Videos देखें: 

 


संबंधित समाचार